छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

नकली शराब के संगठित नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी

ऑपरेशन आघात के तहत फरार आरोपी सुभाष पटेल को जोरापाली फार्म हाउस से किया गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) *10 जून, रायगढ़* । कल पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह द्वारा दिनांक 08 जून 2026 की रात्रि रायगढ़ पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में लंबे समय से संचालित नकली शराब के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किये जाने की जानकारी मीडिया से साझा की गई थी । रायगढ़ पुलिस ने थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम धनागर में की गई सुनियोजित रेड कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में बिक्री के लिए तैयार नकली शराब – 869 नग विभिन्न पैमानों (पौव्वा, अद्धी एवं बोतल) की लगभग 240 लीटर नकली शराब के साथ शराब ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम, केटली, खाली बोतलें बरामद हुआ । जिसे आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू के कब्जे से जब्त कर आरोपी गिरफ्तार किया गया था, गिरोह के अन्य सदस्य सुभाष पटेल एवं विनय ठाकुर फरार हो गए थे।

    फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल अपने ग्राम जोरापाली स्थित फार्म हाउस में छिपा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील सिंह आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर *आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल पिता पुरुषोत्तम पटेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी धनागर, थाना कोतरारोड़* को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि वह अपने भाई तथा सह-आरोपी विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर नकली शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त था। गिरोह द्वारा फार्म हाउस में शराब का भंडारण किया जाता था तथा उसमें मिलावट कर नकली होलोग्राम एवं फर्जी लेबल लगाकर विभिन्न स्थानों पर कोचियों के माध्यम से बिक्री कराई जाती थी।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे शराब में स्प्रिट मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाते थे और उसे खाली शराब की बोतलों में भरकर सील करते थे। नकली शराब पर फर्जी होलोग्राम एवं लेबल लगाए जाते थे। स्प्रिट मिलाने के कारण शराब का रंग फीका पड़ जाने पर उसमें चायपत्ती का रंग मिलाकर उसे असली जैसा स्वरूप दिया जाता था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके फार्म हाउस से गैस सिलेंडर, सिंगल गैस चूल्हा, एल्यूमिनियम की डेगची तथा शराब तैयार करने में प्रयुक्त खाली बोतलें बरामद कर जब्त की हैं। उक्त सामग्री का उपयोग नकली शराब तैयार करने में किया जा रहा था।

 आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल को थाना कोतरारोड़ के अपराध क्रमांक 178/2026 में धारा 336(4), 336(3), 340(2), 61(2), 275 बीएनएस तथा 34(2), 36, 49(क), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपी विनय ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*”शराब तथा अन्य मादक सामाग्रियों के अवैध कारोबार के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फरार आरोपी को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।”*

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!