Uncategorized

जशपुरनगर में नशीले इंजेक्शन के जखीरे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से अंबिकापुर ले जा रहे आरोपित रास्ता भटके

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया प्रतिनिधि,जशपुरनगर। शहर के नजदीक किनकेल के जंगल से पुलिस ने नशीली इंजेक्शन के जखीरे के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह जखीरा झारखंड के गुमला जिले के तिगरा गांव से अंबिकापुर जा रहा था। लेकिन तस्कर रात के अंधेरे में रास्ता भटक कर किनकेल के जंगल पहुंच गए,यहां कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

एसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात कोतवाली प्रभारी मोरध्वज देशमुख के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सारूडीह की ओर निकली थी।

इसी दौरान एक संदिग्ध कार,पुलिस की गाड़ी को देख कर भागने लगी।इस पर पुलिस ने संदिग्ध कार का पीछा किया। पुलिस को पीछे आते देख कर तस्कर कार छोड़ कर किनकेल जंगल की ओर भाग गए।

पुलिस और तस्करों के बीच हुआ संघर्ष

  • एसएसपी सिंह ने बताया कि हाथीसार के जिस जंगल में तस्कर छिपे हुए थे,वह बहुत घना और अंधेरे से घिरा हुआ था। इसमें तस्करों की घेराबंदी करना कठिन काम था।
  • इससे निबटने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत हाथीसार गांव में चुने गए पुलिस मितान कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया गया।
  • पुलिस मितान के साथ ग्रामीणों ने मिल कर पूरे जंगल को रात भर घेरे रखा।
  • बुधवार की सुबह तस्करों ने जंगल से भाग निकलने के लिए ग्रामीणों पर पथराव करना शुरू कर दिया।
  • इसका जवाब ग्रामीणों ने गुलेल चला कर दिया। ग्रामीणों ने घेर कर एक तस्कर को पकड़ा।
  • पकड़े गए तस्कर द्वारा बताए गए लोकेशन के आधार पर छापा मार कर कोतवाली पुलिस की टीम ने तीन और तस्करों को जंगल से पकड़ लिया।

झारखंड से अंबिकापुर जा रहा था जखीरा

  • तस्करों के हत्थे चढ़ने के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 865 मिली और एवील इंजेक्शन के 1200 शीशी जब्त की है।
  • पुलिस के अनुसार पकडे गए आरोपितों की पहचान अंबिकापुर के बिशुनपुर निवासी अमन सिंह 32 वर्ष,अंबिकापुर के गांधीनगर निवासीआलोक साय 29 वर्ष और दीपक लकड़ा के रूप में की गई।
  • पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे नशीले इंजेक्शन का यह जखीरा पड़ोसी राज्य झारखंड के गुमला जिले के जारी थाना क्षेत्र अंर्तगत तिगरा गांव का रहवासी शमशेर खान से 60 हजार रूपये में खरीदा है।
  • बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपित से शमशेर खान को और इंजेक्शन खरीदने के लिए काॅल कराया।
  • आारोपित शमशेर खान पुलिस के जाल में फंस कर बाइक से नशीले इंजेक्शन ले कर जैसे ही जशपुर पहुंचा,पुलिस ने उसे दबोच लिया।
  • वहीं जंगल से फरार हो कर अंबिकापुर पहुंचे तस्कर अरूण राम को भी जशपुर पुलिस की टीम ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया।
  • इन आरोपितों के विरूद्व पुलिस एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ग) के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व करते हुए, गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

”नशे की तस्करी में सम्मिलित रहे उक्त आरोपियों को पुलिस मितान के सहयोग से उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिला है, जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।’’

लाल उमेद सिंह,एसएसपी,जशपुर।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!