Uncategorized

मुंगेली में हिट एंड रन: कांग्रेस नेता की पार्टी से लौट रहे तखतपुर CMO की कार ने ली 2 जानें! अमरेश सिंह गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन


मुंगेली के जरहागांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बरेला में 1 अगस्त की रात भीषण सड़क हादसे में तखतपुर नगर पालिका सीएमओ अमरेश सिंह की तेज रफ्तार कार ने बाइक…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 08:33:14 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 08:33:14 AM (IST)

जरहागांव पुलिस की गिरफ्त में आरोपित सीएमओ

HighLights

  1. मुंगेली में भीषण सड़क हादसा! 2 महिलाओं को कुचलने वाले तखतपुर सीएमओ अमरेश सिंह गिरफ्तार
  2. जरहागांव पुलिस ने सीएमओ की दुर्घटनाकारित कार को जब्त किया।
  3. तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से मेहनतकश महिलाओं की असामयिक मौत हो गई।

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली: जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला मेन रोड पर एक अगस्त की देर रात हुए सड़क हादसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित सीएमओ को जेल भेजा गया है।

पंडरिया के शिक्षक नगर में रहने वाली किरण बंसोर शादी पार्टी में काम करती थीं। वे एक अगस्त को इसी सिलसिले में अपने साथियों के साथ ग्राम हरदी गई थीं। काम के बाद वे विकेश साहू और अंजली के साथ बाइक पर लौट रही थीं। बरेला मुख्य मार्ग पर गाय आ जाने के कारण विकेश ने बाइक को सड़क किनारे रोक दिया।

तभी मुंगेली की ओर से बिलासपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में किरण और अंजली की मौत हो गई। विकेश गंभीर रूप से घायल है। उसका सिम्स में इलाज चल रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि दुर्घटनाकारित वाहन तखतपुर सीएमओ अमरेश सिंह की है। जांच के बाद पुलिस ने तखतपुर सीएमओ अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- तखतपुर: पत्नी से विवाद के बाद घर निकले ड्राइवर की मिली लाश, हत्या की आशंका

कांग्रेस नेता के जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे सीएम ओ

मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने जन्मदिन पर पार्टी दी थी। सीएमओ अमरेश सिंह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर तखतपुर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सीएमओ कार समेत फरार हो गए। दूसरे दिन जरहगांव पुलिस ने सीएमओ की कार को जब्त कर लिया। इधर घटना की जानकारी होने पर एसएसपी भोजराम पटेल ने आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने आरोपित सीएमओ को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!