Uncategorized

CG News: पहली ही बारिश में जिला अस्पताल पानी से लबालब, व्यवस्था पर उठा सवाल | The district hospital is flooded with water in the first rain

15 अगस्त विज्ञापन


इससे वहां पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों व मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारी बरामदे व कमरों से पानी निकालते दिखे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हम आपको बता दें कि यह स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का जिला अस्पताल है।

यह भी पढ़ें

CG News: इन चार जिलों में हुआ नए महिला थाने का शुभारंभ, CM साय ने कही ये बात

CG News: मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर लगाया था प्रतिबंध

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह जिले एमसीबी के चिरमिरी जिला अस्पताल में पहली ही बारिश में पानी भर गया। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद पानी छत के ऊपर से सीढ़ियों के सहारे बरामदे व कमरे में भर गया। यह देख वहां पदस्थ कर्मचारी सकते में आ गए। वे काफी देर तक बारिश का पानी निकालते रहे। इस दौरान वे जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को कोसते दिखे। अस्पताल में पानी भरने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 13 जून को एक आदेश जारी कर मेडिकल कॉलेज व इससे संबद्ध अस्पतालों में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। अस्पताल में पदस्थ जनसंपर्क अधिकारी से पूछकर ही प्रवेश देने की बात कही गई थी। इसे लेकर मीडियाकर्मियों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि सरकार अस्पतालों में क्या छिपाना चाह रही है। विरोध को देखते हुए सीएम ने गुरुवार को तल्ख टिप्पणी करते हुए इस आदेश को रद्द किया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!