Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: कोंडागांव में जनता ने किया आसन और प्राणायाम का योगाभ्यास; विधायक टेकाम बोले- योग से कम होती है दवाओं पर निर्भरता – Kondagaon News

15 अगस्त विज्ञापन


कोंडागांव जिले में 21 जून 2025 को ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि रहे।

.

विधायक टेकाम ने कहा कि योग शारीरिक कसरत से कहीं बढ़कर है। यह आत्मा, मन और शरीर के समन्वय का प्रतीक है। इस साल का आयोजन ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर किया गया।

उन्होंने कहा कि आजकल की व्यस्त जीवनशैली में अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याएं सामने आ रही हैं। योग इन समस्याओं का समाधान करते हुए दवाओं पर निर्भरता कम करता है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी गई ‘हरित योग’ थीम के अनुसार योगाभ्यासियों को पौधरोपण के लिए पौधों का वितरण भी किया गया।

कोविड-19 के बाद योग का महत्व बढ़ा

विधायक टेकाम ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद लोगों ने योग और ध्यान की महत्ता को गहराई से समझा है। योग जाति-धर्म और उम्र के बंधन से परे है। यह छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए लाभदायक है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। स्कूली बच्चों और नागरिकों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।

वहीं, 20 जून को कोंडागांव में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन भी बनता है।

टेकाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शहर से गांव तक योग करने की अपील की है। टेकाम ने कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखें। इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मंडल अध्यक्ष कुलवत चहल और जितेंद्र सुराना सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!