CG News: रायपुर की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10 साल की अंविका ने एवरेस्ट पर की चढ़ाई… | Raipur’s daughter increased Chhattisgarh’s pride, 10-year-old Anvika

17600 फ़ीट की ऊंचाई पर की चढाई नीरज अग्रवाल ने बताया कि एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेकिंग के लिए दल में कुल 12 लोग थे इनमें से 8 दूसरे राज्यों के थे। ट्रेकिंग करना काफी कठिन था। आक्सीजन की कमी रहती थी। फिर 7 जून को एवरेस्ट 17600 फीट ऊंचाई पर बेस कैंप तक पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि अंविका सबसे कम उम्र की लडक़ी है जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। उनका काठमांडू की संस्था हिमालियन सोशल जर्नी ट्रेकिंग संस्थान ने सम्मान किया है।
10 साल की उम्र में लिखी बुक एवरेस्ट बेस कैंप तक की चुनौतीपूर्ण यात्रा में अनविका के माता-पिता भी उनके साथ रहे। सर्द मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अनविका ने साहस नहीं छोड़ा। यात्रा के दौरान थोड़ी तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाई और लक्ष्य पूरा किया। अनविका को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। 10 साल की उम्र में ही उन्होंने एक बुक भी लिखी है।




