Uncategorized

दुर्ग के तकियापारा स्कूल में वित्तीय गड़बड़ी: 4 साल में पीएफएमएस खाते में अनियमितता, प्राचार्य समेत 4 अधिकारी निलंबित – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने दुर्ग के तकियापारा संकुल केंद्र में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

.

निलंबित किए गए अधिकारियों में तत्कालीन संकुल प्रभारी और वर्तमान प्राचार्य वंदना पाण्डेय, वर्तमान प्राचार्य आशा टेकाम, तत्कालीन संकुल समन्वयक नौशाद खान और निजामुद्दीन शामिल हैं। इन अधिकारियों पर 2020-21 से 2023-24 के बीच संकुल केंद्र के पीएफएमएस खाते के संचालन में गड़बड़ी का आरोप है।

जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस

शासन ने 7 फरवरी 2025 को सभी संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अधिकारियों का जवाब असंतोषजनक पाया गया। विभाग ने इन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन माना है। निलंबन अवधि में सभी अधिकारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, दुर्ग निर्धारित किया गया है। शासन का मानना है कि इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में पदीय दायित्वों का निर्वहन करने में स्वेच्छाचारिता दिखाई और वित्तीय मामलों में लापरवाही बरती।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!