Uncategorized

मोहला मानपुर में मारे गए 2 नक्सली: बंडा पहाड़ में जवानों ने चलाया ऑपरेशन; 33 लाख के इनामी थे – Rajnandgaon News

15 अगस्त विज्ञापन


मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 बड़े नक्सली मारे गए हैं। बुधवार (13 अगस्त) को उत्तर बस्तर कांकेर की सीमा से सटे बंडा पहाड़ में मारे गए दोनों नक्सलियों पर कुल 33 लाख का इनाम था। मामला मदनवाड़ा थाना क्षेत्र का

.

जिला पुलिस बल और ITBP की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान कांकेर से भी सपोर्टिंग टीम मौके पर थी, तभी मुठभेड़ हुई। भारी बारिश के बावजूद जवानों ने ऑपरेशन जारी रखा। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

बंडा पहाड़ पर छुपकर रह रहे थे नक्सली

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के SP वायपी सिंह ने बताया कि विजय रेड्डी पर 25 लाख और लोकेश सलामे पर 8 लाख का इनाम था। दोनों नक्सली एके-47 हथियार लेकर चलते थे। ये दोनों कांकेर जिले के कई इलाकों में लंबे समय से सक्रिय थे।

पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण दोनों नक्सली पहले अबूझमाड़ के बॉर्डर चले गए थे। वहां भी दबाव बढ़ने पर कांकेर जिले की सीमा से लगे मानपुर जिले के बंडा पहाड़ पर शरण ली थी। मानपुर पुलिस को लोकेशन मिलने पर डीआरजी टीम ने कार्रवाई की।

मारे गए नक्सलियों में आरकेबी डिविजन के प्रमुख और एसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी और आरकेबी डिविजन कमांडर लोकेश सलामे शामिल हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!