Uncategorized

CG News: छत्तीसगढ़ के कृषि निर्यात को मिलेगा वैश्विक मंच, रायपुर में APEDA क्षेत्रीय कार्यालय की शुरुआत

15 अगस्त विज्ञापन


राजधानी रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के क्षेत्रीय कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ के कृषि निर्यात के लिए नए वैश्विक अवसर खुल गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि APEDA का क्षेत्रीय कार्यालय शुरू होने से प्रदेश के किसान, एफपीओ और निर्यातकों को सीधा अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल निर्यात प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि गुणवत्ता मानकों में सुधार और वैश्विक खरीदारों से सीधा संवाद भी संभव हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के माध्यम से शुरू हुई यह पहल छत्तीसगढ़ को उच्च-मूल्य कृषि निर्यात के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगी। जीआई टैग प्राप्त चावल की विशिष्ट किस्में जैसे जीराफूल और नागरी दुबराज सहित राज्य के अन्य कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान बना सकेंगे। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। APEDA का क्षेत्रीय कार्यालय इस दिशा में एक मजबूत संस्थागत आधार प्रदान करेगा, जिससे छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पाद वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को सतत और उच्च-मूल्य कृषि निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करेगी और किसानों की समृद्धि को स्थायी आधार देगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!