Uncategorized

रायपुर में तोमर बंधुओं पर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर रोहित की पत्नी को किया गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन


Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चर्चित सूदखोरी और धमकाने के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने अब रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Tue, 15 Jul 2025 04:48:39 PM (IST)

Updated Date: Tue, 15 Jul 2025 04:48:39 PM (IST)

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर में चर्चित सूदखोरी और धमकाने के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इस बीच पुलिस ने रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, फरार होने के बावजूद तोमर बंधु अपने संपर्क में लगे लोगों से लगातार संपर्क बनाए हुए थे, जिसके कुछ पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं। इसी आधार पर भावना तोमर को हिरासत में लिया गया है। महिला अधिकारी की निगरानी में पूछताछ जारी है।

लंबे समय से फरार हैं तोमर बंधु

तोमर बंधुओं के खिलाफ रायपुर के पुरानी बस्ती और तेलीबांधा थानों में कुल सात मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, सूदखोरी और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है और 5-5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तोमर बंधु लंबे समय से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

18 जुलाई को पेश होने का आदेश

दोनों को 18 जुलाई को कोर्ट में उपस्थित होने का फिर मौका दिया गया है। इस बार भी कोर्ट नहीं पहुंचने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस संपत्ति कुर्की की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर पिछले सवा महीने से फरार चल रहे हैं। दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। उन्हें 14 जुलाई को कोर्ट में उपस्थित होना था। उनके घर पर जाकर इसकी सूचना दी गई। उसके बाद भी दोनों भाई कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए।

दोनों भाईयों पर सात केस दर्ज

इसलिए कोर्ट ने दोनों को फरार घोषित किया है। दोनों भाईयों पर 44 दिनों में 7 केस दर्ज किए गए हैं। इसमें सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है। इन मामलों में तोमर परिवार की एक बहू, भतीजा दिव्यांश, दो वकील और दो कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं। सभी जेल में बंद हैं। इसी मामले में दोनों भाई लगातार फरार चल रहे हैं। परिजनों का दावा है कि दोनों भाई कहां है, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने अब तक घर में संपर्क भी नहीं किया गया है। पुलिस भी दोनों को ढूंढ नहीं पा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!