Uncategorized

मोदी सरकार के 12 साल पूरे: भाजपा मंडल चारामा ने की पूजा-अर्चना, प्रगति की कामना – Kanker News

15 अगस्त विज्ञापन




कांकेर जिले के चारामा में भाजपा मंडल चारामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्थानीय हनुमान मंदिर में हुआ, जहां देश की तरक्की, खुशहाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की गई। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, बुनियादी सुविधाओं, डिजिटल तकनीक, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमादेवी शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिन्हा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल देवांगन, संतोष नहर, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अंकित जैन, जयश्री सिन्हा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी यादव, पार्षद संतोष ओझा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भोजराज सोनी, दीपक सोनकर, अशोक देवांगन, मुरली सिन्हा, अमृतराज सिन्हा, सजल सिन्हा, टीकम तारम, ललित सिन्हा, वासुदेव साहू, मंडल मंत्री परमेश्वर यादव, गब्बर सिन्हा, करण निर्मलकर, धर्मेंद्र कुंजाम और अमजद खान सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!