Uncategorized

UP Vidhan Mandal Session live: ब्रजेश पाठक बोले-आशा बहुअन का मातृत्व अवकाश भी दई रहेन, सपा से दोगुना मानदेय भी

15 अगस्त विज्ञापन


11:24 AM, 16-Feb-2026

पर्यटन सुविधाएं बढ़ेंगी तो रोजगार भी बढ़ेगा

यूपी में पर्यटन विकास और सुविधाओं को लेकर सदन में सपा विधायक ने सवाल पूछा। कहा कि क्या सरकार सभी धर्मों के पर्यटन को बढ़ाने के लिए समान रूप से पैसा देगी? यदि यूपी में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाया जाता है तो रोजगार भी बढ़ेगा। कौन से स्थल विकसित किए गए, जो पर्यटकों को आकर्षित करें?? 

11:17 AM, 16-Feb-2026

आशा बहुओं को सपा सरकार से दोगुना वेतन दे रहे हैं- ब्रजेश पाठक


स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक
– फोटो : DD UP YT

इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज हम सपा सरकार से दोगुना वेतन दे रहे हैं। सपा सरकार एक हजार देती थी। हम दो हजार मानदेय दे रहे हैं। आज हम आशा बहुओं को मातृत्व अवकाश भी दे रहे हैं। जब वह गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाती हैं, तो उनके रुकने की भी व्यवस्था सीएचसी में की गई है। आगे भी हम आशा बहुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान देंगे। 

11:11 AM, 16-Feb-2026

आशा बहनों के जीवन में घोर निराशा

अगली कड़ी में विधायक राकेश वर्मा ने सरकार पर आशा बहनों के जीवन में घोर निराशा डालने का आरोप लगाया। कहा कि आशा बहुओं से सरकारी काम कराया जाता है। लेकिन, उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। टीबी, कुष्ठ निवारण, कुपोषण अभियान सब आशा बहनें चलाती हैं। फिर भी उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उनका मानदेय भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। सरकार का यह कदम समान काम समान वेतन का भी उलंघन है।

11:04 AM, 16-Feb-2026

पुष्टाहार की गुणवत्ता पर उठे सवाल


विधायक रागिनी सोनकर
– फोटो : DD UP YT

सदन में विधायक रागिनी सोनकर ने आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों को दिए जा रहे पुष्टाहार की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। कहा कि आज की मंहगाई के हिसाब से 66 रुपये में 600 कैलोरी पुष्टाहार कैसे दिया जा रहा है? इसके जवाब में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने लिखित जवाब देने का आश्वासन दिया। 

10:29 AM, 16-Feb-2026

अंतिम दिन सदन में बजट कराया जाएगा पारित

शुक्रवार तक होने वाली इस चर्चा का अंत दलीय नेताओं, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन से होगा। इसके बाद बजट अनुदानों की मांगों पर विचार और मतदान होगा। अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में बजट को पारित कराया जाएगा।

10:10 AM, 16-Feb-2026

UP Vidhan Mandal Session live: ब्रजेश पाठक बोले-आशा बहुअन का मातृत्व अवकाश भी दई रहेन, सपा से दोगुना मानदेय भी

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के तहत आज से विधानसभा और विधान परिषद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहले विधायकों को बजट पर बोलने का मौका देंगे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!