Uncategorized

मिड डे मील का चावल गाड़ी की डिक्की में ले जाते पकड़े गए प्रधानपाठक, सूरजपुर की घटना

15 अगस्त विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन की डिक्की खुलवाकर देखने पर उसमें दो बोरी चावल पाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवा …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 07:28:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 07:31:46 PM (IST)

मिड डे मील का चावल बरामद।

HighLights

  1. ग्रामीणों ने दावा किया कि उचित मूल्य दुकान के विक्रेता से पूछताछ की।
  2. जानकारी मिली कि उसी दिन स्कूल के लिए चार बोरी चावल उठाया था।
  3. मामले में ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नईदुनिया न्यूज,ओड़गी। सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी के ग्राम रामपुर स्थित माध्यमिक शाला में मध्याह्न भोजन के चावल को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने स्कूल के प्रधानपाठक पर मध्याह्न भोजन का चावल वाहन में भरकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस से की गई है।

जानकारी के अनुसार तीन मार्च की शाम करीब 6.15 बजे स्कूल परिसर से मध्याह्न भोजन का लगभग दो बोरी चावल कार में लोड कर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि सहित कुछ लोगों ने वाहन को रोकने की कोशिश की। वाहन नहीं रुकने पर ग्रामीणों ने पीछा कर उसे गांव में ही रोक लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन की डिक्की खुलवाकर देखने पर उसमें दो बोरी चावल पाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामले की सूचना ओड़गी थाना पुलिस और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दी गई।

ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि उचित मूल्य दुकान के विक्रेता से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उसी दिन स्कूल के लिए चार बोरी चावल उठाया गया था। मामले में ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओड़गी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टया यह चोरी का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!