Uncategorized

मधुमक्खी के हमले से भाजपा नेता की मौत: इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने दम तोड़ा – Surajpur News

15 अगस्त विज्ञापन



भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुशांत विश्वास का मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से कुमदा

.

45 वर्षीय डॉ. सुशांत विश्वास कुमदा कॉलोनी के ओल्ड डीएमक्यू कॉलोनी में सपरिवार रहते थे और एक मेडिकल दुकान का संचालन करते थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वे कुमदा कॉलोनी की एक अन्य मेडिकल दुकान से दवा लेकर वीरपुर गांव में इलाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुराना माइनस कॉलोनी के पास स्थित एक पीपल के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

मधुमक्खियों के हमले से घायल भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत

हमले के बाद उन्हें बेहोशी की हालत में तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

डॉ. विश्वास की मृत्यु की खबर मिलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल समेत कई स्थानीय भाजपा नेता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उनके शव को स्थानीय चिकित्सालय की मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद कुमदा कॉलोनी के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!