Uncategorized

मधुमक्खी के हमले से भाजपा नेता की मौत, ​इलाज के दौरान तोड़ा दम, इलाके में शोक की लहर

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाक्टर सुशांत विश्वास की उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से कुमदा कालोनी में मातम पसर गया। वे ग्राम पंचायत गोविंदपुर की उप सरपंच शंपा विश्वास के पति थे।

Publish Date: Sat, 25 Oct 2025 10:31:18 PM (IST)

Updated Date: Sat, 25 Oct 2025 10:31:18 PM (IST)

मधुमक्खियों के हमले में भाजपा नेता की मौत।

HighLights

  1. मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता की मौत
  2. उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई
  3. भाजपा नेता के मौत की खबर से कुमदा कालोनी में मातम पसर गया

नईदुनिया न्यूज, बिश्रामपुर। शनिवार को मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाक्टर सुशांत विश्वास की उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से कुमदा कालोनी में मातम पसर गया। वे ग्राम पंचायत गोविंदपुर की उप सरपंच शंपा विश्वास के पति थे।

मधुमक्खियों ने ली भाजपा नेता की जान

भाजपा नेता सुशांत विश्वास 45 वर्ष कुमदा कालोनी के ओल्ड डीएमक्यू कालोनी में सपरिवार रहते थे और मेडिकल दुकान का भी संचालन करते थे। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे वे कुमदा कालोनी स्थित एक अन्य मेडिकल दुकान से दवा लेकर इलाज करने वीरपुर गांव जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान पुराना माइनस कालोनी के समीप स्थित पीपल पेड़ में डेरा जमाए मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- Ujjain में रीलबाजी बन गई आफत, पुलिस ने 50 लोगों को पकड़ा, कंट्रोल रूम में कान पकड़कर मांगी माफी

उन्हें बेहोशी की हालत में तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर से कुमदा कालोनी में परसा मातम

मौत की खबर सुनते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल समेत तमाम स्थानीय भाजपा नेता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। भाजपा नेता के शव को स्थानीय चिकित्सालय की मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद कुमदा कालोनी के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!