LSG vs RCB Live Score: फॉर्म में लौटे ऋषभ पंत, 54 गेंदों में जड़ा शतक; लखनऊ का स्कोर 200 के पार पहुंचा

09:00 PM, 27-May-2025
LSG vs RCB Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका
लखनऊ को दूसरा झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा, जिन्हें भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया। वह 37 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए।
08:48 PM, 27-May-2025
LSG vs RCB Live Score: मिचेल मार्श ने 31 गेंदों में जड़ा पचासा
मिचेल मार्श ने 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
08:46 PM, 27-May-2025
LSG vs RCB Live Score: ऋषभ पंत और मिचेल मार्श के बीच 100+ रन की साझेदारी
ऋषभ पंत और मिचेल मार्श के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
08:26 PM, 27-May-2025
LSG vs RCB Live Score: 29 गेंदों में ऋषभ पंत ने जड़ा पचासा
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। मिचेल मार्श के साथ पंत 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 100/1 है।
08:10 PM, 27-May-2025
LSG vs RCB Live Score: ऋषभ पंत और मिचेल मार्श के बीच पनप रही साझेदारी
ऋषभ पंत और मिचेल मार्श के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सात ओवर के बाद स्कोर 68/1 है।
07:44 PM, 27-May-2025
LSG vs RCB Live Score: लखनऊ को पहला झटका
लखनऊ को पहला झटका नुवान तुषारा ने दिया। उन्होंने मैथ्यू ब्रीत्जके को बोल्ड किया। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। अब क्रीज पर कप्तान ऋषभ पंत आए हैं।
07:30 PM, 27-May-2025
LSG vs RCB Live Score: लखनऊ की पारी शुरू
लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। मैथ्यू ब्रीत्जके और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं।
07:06 PM, 27-May-2025
LSG vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, मैथ्यू ब्रीत्जके, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, विलियम ओ’रूर्के।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी।
07:02 PM, 27-May-2025
LSG vs RCB Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा इस मुकाबले में भी कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाटीदार इस मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते नजर आएंगे। वहीं, इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए हैं। टिम डेविड की जगह लियाम लिविंगस्टोन और लुंगी एनगिडी की जगह नुवान तुषारा को मौका मिला है। इसके अलावा लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। मैथ्यू ब्रीत्जके और दिग्वेश राठी को मौका मिला है।
06:52 PM, 27-May-2025
LSG vs RCB Live Score: दिग्वेश राठी की वापसी से लखनऊ मजबूत
आरसीबी भी परिस्थितियों से परिचित होगी क्योंकि उसने अपना पिछला मैच इकाना स्टेडियम में ही खेला था। वहीं, लखनऊ की टीम अपने पिछले मैच में टाइटंस को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की तिकड़ी ने इस सत्र में लखनऊ के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम ने टाइटंस के खिलाफ दो विकेट पर 235 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में टीम की गेंदबाजी इकाई ने भी प्रभावित किया था। चोटिल मयंक यादव की जगह लेने वाले विल ओरुर्के को शामिल करना एक सकारात्मक कदम रहा है। इस सत्र में एलएसजी की खोज रहे स्पिनर दिग्वेश राठी भी एक मैच का निलंबन पूरा करने के बाद इस मुकाबले से वापसी करेंगे। टीम को सत्र के आखिरी मुकाबले में अपने कप्तान ऋषभ पंत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो पूरे सत्र में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे।




