Uncategorized

कोरबा में हिट एंड रन…टक्कर के बाद,फिर कुचलने की कोशिश: नाबालिग चला रहा था कार, हादसे में डॉक्टर की पसली और अंगूठा फ्रैक्चर, वाहन जब्त – Korba News

15 अगस्त विज्ञापन




कोरबा में हिट एंड रन की घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग कार चालक ने पहले डॉक्टर की कार को टक्कर मार दी और फिर उन्हें दोबारा कुचलने की कोशिश की। इस हादसे में जिला अस्पताल कोरबा में पदस्थ सर्जन डॉ. शक्ति डिक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच में पता चला है कि उनकी पसली की दो हड्डियां और अंगूठा फ्रैक्चर हो गया है। यह घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया मेन रोड, उमेंदीभांठा के पास की है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, हरदीबाजार के रहने वाले डॉ. शक्ति डिक्सेना (36 वर्ष) शनिवार को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (CG-12 BV-3480) से जमनीपाली दर्री स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान भिलाई बाजार की तरफ से आ रही काले रंग की किया कार (CG-12 BE-1430) ने तेज और लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कुचलने की कोशिश की टक्कर इतनी जोरदार थी कि डॉ. डिक्सेना की कार का एयरबैग खुल गया, लेकिन फिर भी उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्टीयरिंग से टकराने के कारण उनके सीने की दो पसलियां, अंगूठा, पेट, गला और दोनों हाथ की कलाई में चोट लग गई। डॉ. शक्ति ने बताया कि हादसे के बाद जब वे कार से बाहर निकले, तो आरोपी चालक ने अपनी गाड़ी पीछे कर उन्हें दोबारा कुचलने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए वे तुरंत सड़क से भागकर खेत की तरफ चले गए। हादसे के बाद डॉ. डिक्सेना ने अपने परिजनों को सूचना दी और फिर हरदीबाजार थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि टक्कर मारने वाली कार एक कोल ट्रांसपोर्टर के छोटे बेटे द्वारा चलाई जा रही थी। उस कार में चालक के साथ दो अन्य नाबालिग भी सवार थे। हरदीबाजार थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि कार चालक नाबालिग है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त किया कार (CG-12 BE-1430) को जब्त कर लिया है। नाबालिग चालक की काउंसलिंग और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!