Uncategorized

कोरबा में चोरी की दो घटनाएं: कोरियर कंपनी से लाखों की चोरी, सुतर्रा गांव में सूने घर से जेवरात किए पार, वारदात CCTV में कैद – Korba News

15 अगस्त विज्ञापन


कोरबा के कटघोरा में चोरों ने बढ़ाई चोरी की वारदातें

कोरबा जिले में चोरों ने एक के बाद एक चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया है। पहले कोरियर कंपनी के ऑफिस से तिजोरी तोड़कर लाखों रुपए की नकदी चोरी हुई, वहीं सुतर्रा गांव में एक वनकर्मी के खाली पड़े घर से भी कीमती जेवरात चोरी हो गए। यह घटना कटघोरा थाना क्ष

.

जानकारी के अनुसार, ​​​​​​चोरी की ​पहली घटना जेंजरा के पास स्थित डेल्हीवेरी कोरियर कंपनी में हुई। यहां चोरों ने कोरियर कंपनी को अपना निशाना बनाया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर कार्यालय में घुसे और तिजोरी तोड़कर 1,17,000 रुपए नगद चुरा ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है।

वनकर्मी के घर को बनाया निशाया

चोरी की दूसरी घटना सुतर्रा गांव में सामने आई है, जहां चोरों ने एक वनकर्मी के सूने मकान को निशाना बनाया। वनकर्मी अपने परिवार के साथ दशहरा उत्सव में गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है।

पुलिस की सक्रियता पर सवाल, चोर बेखौफ

कुछ दिन पहले तुमान क्षेत्र में भी इसी तरह की चोरी हुई थी, जिसे पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस केवल मुख्य इलाकों पर ही नजर रखती है, जबकि गांव और दूरदराज इलाकों में रात के समय असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!