अमित बघेल के गिरफ्तारी की मांग,सर्व समाज ने किया प्रदर्शन: महाराजा अग्रसेन, सिंधी समाज पर की थी विवादित टिप्पणी, गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम – Ambikapur (Surguja) News

अग्रसेन जी महाराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सिंधी समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व समाज ने अंबिकापुर में धरना देकर प्रदर्शन किया। अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होने पर सर
.
छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को खंडित किए जाने के बाद विवादित बयान देते हुए कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है। इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते हैं। कौन है अग्रसेन महराज। चोर है या झूठा है। मछली वाले भगवान के बारे में पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं। उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है।
24 घंटे में गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आयोजित धरने में वक्ताओं ने अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग की और उन्हें छत्तीसगढ़ की सामाजिक ढ़ांचे के लिए खतरनाक बताया। वक्ताओं ने कहा कि 24 घंटे में यदि अमित बघेल की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन एवं नगर बंद किया जाएगा।
धरना स्थल पर पहुंचे सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह को सर्व समाज ने ज्ञापन सौंपा और 24 घंटे में अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग रखी।
सर्व समाज ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश व्यापी आंदोलन-संजय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि अमित बघेल द्वारा हमारे इष्ट देवताओं का अपमान किया गया, जिसके विरोध में हमने कोतवाली थाने में मुश्किल से FIR दर्ज कराई है। अब तक अमित बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। हम शासन से मांग करते हैं कि उसकी गिरफ्तारी रासुका के तहत हो, नहीं तो यह विरोध बड़े जन आंदोलन में बदल जाएगा।
संजय मित्तल ने कहा कि अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए 9 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि 9 नवंबर तक अमित बघेल की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 10 नवंबर को सर्व समाज द्वारा प्रदेश बंद किया जाएगा।
हमारे धैर्य की परीक्षा ने लें-लालवानी सिंधी समाज के अध्यक्ष अशोक लालवानी ने कहा कि शासन हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। हम एक सप्ताह से ज्ञापन सौंप रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या पुलिस ने चूडिय़ां पहन रखी हैं, एक व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर पा रहे हैं, जो पूरे छत्तीसगढ़ में आग लगा रखा है। क्या शासन उग्र आंदोलन का इंतजार कर रही है।
सभी समाज के लोग शामिल हुए धरने में सभी समाज के लोग शामिल हुए। इसमें अग्रवाल सभा, सिंधी समाज के साथ क्षत्रीय समाज, ब्राहम्ण समाज, गुरुसिंह सभा सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक भी धरना स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन देते हुए अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
अंबिकापुर में भी दर्ज है FIR विवादित टिप्पणी करने के मामले में अमित बघेल के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने भी FIR दर्ज किया है। अग्रवाल समाज ने सिटी कोतवाली थाने में पहुंचकर धरना दिया तो पुलिस ने मामले में अमित बघेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 302 एवं 353(1) (C) के तहत FIR दर्ज किया था।




