Uncategorized

CG Murder Case: पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से सिर पर किया वार, फिर… | CG Murder Case: Father kills his own innocent daughter

15 अगस्त विज्ञापन


जानें पूरा मामला

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी दोकड़ा अंतर्गत ग्राम बोडाटोंगरी ढोढीबहार निवासी विमल मिंज रविवार को गांव के कोसाबडी में चौकीदारी का काम करने गया था वहां से काम करके दिन के करीब 2:00 बजे घर लौटा। तो उसकी पत्नी स्मिता मिंज उसे खाना खाना खाने के लिए पूछी तो विमल बोला कि खाना नहीं खाउंगा तुम लोगो को खाना है तो खाओ। यह कहकर विमल बरामदे में लगे हुए कुर्सी में बैठ गया।

उस समय विमल की 2 वर्षीय बेटी प्राची घर के बरामदा में खेल रही थी और स्मिता मिंज घर को गोबर से लिपाई कर रही थी। तभी शाम करीब 4:00 विमल मिंज अचानक घर से धारदार हथियार दौली लेकर आया और स्मिता को मारने दौड़ाया तो स्मिता भागकर आंगन के तरफ चली गई। तब आरोपी विमल बरामदे में खेल रही अपनी 2 वर्षीय बेटी प्राची के गर्दन पर दौली हथियार से वार करने के बाद अबोध बालिका को उठाकर घर के आंगन के तरफ फेंक दिया।

इस हादसे को आंखों के सामने घटते हुए देखकर बदहवाश स्मिता दौड़कर अपनी बेटी के पास पहुंची तो देखी कि बालिका के गर्दन के दाहिने तरफ काफी गहरा लम्बा जख्म हो गया है और वहां से काफी खून निकल रहा है।

यह भी पढ़ें

Constable murder case: आरक्षक की हत्या के मामले में झारखंड के 4 रेत तस्कर गिरफ्तार, 2 सगे भाई भी शामिल

बच्ची की हुई मौत

तब स्मिता शोर मचा कर पड़ोसियों को बुलाई तो वहां पड़ोसी पुनीता, संजीता एक्का एवं गांव के कई लोग पहुंच गए। इसके बाद गंभीर रूप से घायल बालिका प्राची को ईलाज के लिए निजी वाहन की व्यवस्था कर अस्पताल कुनकुरी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने जांच कर बालिका प्राची को मृत घोषित कर दिया। स्मिता मिंज की रिपोर्ट पर दोकडा पुलिस चौकी में आरोपी विमल मिंज के खिलाफ अपनी अबोध बेटी की हत्या करने पर धारा 103 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!