Uncategorized

Operation Cyber Sheild: युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर बनाया ठग, दोनों ने मिलकर कुल 3 करोड़ रुपये की ठगी की

15 अगस्त विज्ञापन


रायपुर साइबर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर ठगी में शामिल राहुल यादव और काजल यादव को गिरफ्तार किया। फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को ठगी में शामिल किया गया। आरोपियों ने 3 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए और 15% कमीशन लिया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 13 May 2025 10:04:39 PM (IST)

Updated Date: Tue, 13 May 2025 10:04:59 PM (IST)

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को साइबर ठग बनाया।
  2. 3 करोड़ रुपये साइबर ठगी के खातों में ट्रांसफर किए।
  3. ठगी की रकम पर आरोपियों को 15 प्रतिशत कमीशन मिला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। साइबर रेंज पुलिस रायपुर ने “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत कार्रवाई कर साइबर ठगी के लिए बैंक खाते खुलवाने और उनका संचालन करने में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों राहुल यादव (27) निवासी जौनपुर, उत्तरप्रदेश और काजल यादव (28) निवासी भाटापारा, बलौदा बाजार के रूप में हुई है। युवक ने युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर उसे ठग बना दिया। दोनों मिलकर काम करने लगे।

आरोपियों ने ठगी के 3 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध दर्ज है। दोनों ने मिलकर 19 लाख की ठगी की गई थी। पूर्व में आरोपियों की गिरफ्तारी कर इनकी पहचान की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे। राहुल यादव चेन्नई, अहमदाबाद और जालना (महाराष्ट्र) में अलग-अलग जगहों पर रहकर इन म्यूल बैंक खातों का संचालन करता था। ठगी की रकम को इधर-उधर करता था।

खाते में पैसे ट्रांसफर करने पर 15 प्रतिशत कमीशन

खाते में पैसे ट्रांसफर करने के बदले में दोनों आरोपियों को 15 प्रतिशत कमीशन के रूप में मिलते थे। आरोपी राहुल यादव भोपाल में बैठे एक युवक के संपर्क में था, जिसके कहने पर वह काम कर रहा था। पुलिस अब उसकी पतासाजी में जुटी हुई है।

फेसबुक में दोस्ती कर युवती को बनाया ठग

  • आरोपियों राहुल यादव फेसबुक के माध्यम से काजल यादव से संपर्क किया। काजल से पहले दोस्ती की। इसके बाद घर बैठे पैसे कमाने का तरीका बताया। उसने कहा कि कुछ बैंक खाते हैं उसमें पैसे ट्रांसफर करने होंगे। उसके बदलने में कमीशन मिलेगा।
  • युवती उसके बताए अनुसार काम करने लगी। उसके खाते में कमीशन के पैसे मिलने लगे। इसके बाद दोनों मिले। मुलाकात के दौरान राहुल ने काजल को ठगी की पूरी जानकारी दी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!