Uncategorized

कोरबा में ‘अजीबोगरीब’ मॉडिफाइड बाइक जब्त: पुलिस ने मालिक पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई – Korba News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ‘अजीबोगरीब’ मॉडिफाइड बाइक को पुलिस ने जब्त किया है। यह बाइक इतनी अनोखी थी कि पुलिस भी इसे देखकर हैरान रह गई। इसका मॉडल या निर्माता कंपनी पहचानना मुश्किल था।

.

बाइक के मालिक ने इसे खुद अपनी कलाकारी से पूरी तरह मॉडिफाई किया था। इसकी बनावट इतनी विचित्र थी कि दूर से यह पहचानना मुश्किल था कि यह कौन सा वाहन है। मालिक ने इस पर ‘उड़ता परिंदा’ स्लोगन भी लिखवाया था।

मालिक पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया

शहर की सड़कों पर घूम रही इस बाइक पर रामपुर सिविल लाइन थाना पुलिस की नजर पड़ी। यातायात नियमों का उल्लंघन और बिना वैध अनुमति के मॉडिफाई की गई इस बाइक को पुलिस ने तुरंत रोक लिया।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और इसके मालिक पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया।

पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक को पकड़ा

सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि उन्हें सड़क पर तेज गति से फर्राटे भर रही इस बाइक की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा और मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

उन्होंने यह भी बताया कि मॉडिफाइड गाड़ियों, कानफोड़ू साइलेंसर, तेज हॉर्न और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!