छत्तीसगढ़

कन्या शाला घरघोड़ा में उत्साहपूर्वक योग दिवस का हुआ आयोजन

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) घरघोड़ा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शास.कन्या शाला घरघोड़ा मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा एवं प्रधानपाठक अखिलेश कुमार मिश्रा ने माँ छत्तीसगढ़ महतारी, माँ भारती, माँ शारदे की तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए उपस्थित जनों को योग दिवस की महत्ता पर विचार व्यक्त कर योग को पुरातन संस्कृति का अंग बतलाया |प्राचार्य श्री बेहरा ने उपस्थित छात्राओं से नियमित योग करने का संकल्प लिया | विद्यालय की कर्मठ शिक्षिका मिना महंत एवं अखिलेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से योग की महत्ता को बतलाते हुए क्रमशः विविध प्रकार के योगासनों का अभ्यास करवाया जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभायी |नियमित रूप से घरों मे योगाभ्यास करने वाली छात्राओं ने अपने अनुभवों को मंच पर साझा किया |कार्यक्रम को गति देते हुए शिक्षक विजय पंडा ने छात्राओं से घरों मे नियमित योग करने संबंधित विचार व्यक्त किया |अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित कर्मठ शिक्षकों मे पीला राम लहरे तिलोक चक्रधारी प्रमोद साहू कार्यालयीन कर्मचारियों मे से काशी राम टंडन कमला चौहान, लोकेश्वरी सिदार ने कार्यक्रम को सफल बनाया |विविध प्रकार के योग आसन एवं उनसे प्राप्त होने वाले शारीरिक मानसिक बौद्धिक लाभ को जानकर छात्राओं मे उत्साह का वातावरण बना एवं योग को दैनिक जीवन की प्रारम्भिक गतिविधियों मे शामिल करने का निश्चय किया |कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, पालकों एवं कर्मचारियों को स्वादिष्ट चने का वितरण किया गया |कार्यक्रम के अंत मे छात्राओं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से करेंगे योग रहेंगे निरोग का नारा दिया |

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!