Uncategorized

कारोबारी ने सरकारी अफसर की पत्नी से किया रेप: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस, स्वर्णभूमि निवासी आरोपी गिरफ्तार – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




राजधानी रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर स्वर्णभूमि निवासी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी ने उसे अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपी की पहचान स्वर्णभूमि क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एट्रोसिटी और दुष्कर्म की धाराओं के तहत कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया, कि पीड़िता ने आरोपी की शिकायत 8 मार्च को की थी। पीड़िता की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!