Uncategorized

बुरे फंसे बालोद के डिप्टी कलेक्टर… महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके के खिलाफ सीएएफ की एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर शादी करने का झांसा देकर करीबन एक साल से शारीरिक शोषण कर रहे थे। जब वे शादी से मुकर गए तो महिला सीधे डौंडी थाना पहुंच गई और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

By RB news agency

Publish Date: Mon, 18 Aug 2025 05:04:04 PM (IST)

Updated Date: Mon, 18 Aug 2025 05:04:04 PM (IST)

बालोद डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप।

HighLights

  1. बालोद डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप
  2. महिला आरक्षक को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
  3. डौंडी थाना में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज

नईदुनिया न्यूज़, बालोद। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बालोद जिले के डौंडी थाना में एक डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हो गया है। एक महिला आरक्षक की शिकायत के बाद डौंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने का बाद अब माना जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी कभी भी पुलिस कर सकती है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

दरअसल, डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पिता रतन लाल उइके मूलतः डौंडी ब्लॉक के ग्राम अवारी के रहने वाले हैं। अभी वर्तमान में बीजापुर जिले में पोस्टेड है। उनके खिलाफ सीएएफ की एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर शादी करने का झांसा देकर करीबन एक साल से शारीरिक शोषण कर रहे थे। जब वे शादी से मुकर गए तो महिला सीधे डौंडी थाना पहुंच गई और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कयास लगाए जा रहे है कि डौंडी पुलिस जल्द ही डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

एएसपी बालोद मोनिका ठाकुर ने कहा कि डौंडी थाने में पीड़िता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि एक सरकारी कर्मचारी ने शादी का झांसा देते हुए एक साल से शारीरिक संबंध बनाया, जिसपर एफआईआर दर्ज का आगे की जांच की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- CG Road Accident: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नौ मवेशियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा

प्रभारी सीईओ से हटाए गए थे

मिली जानकारी अनुसार 3 माह पहले बीजापुर कलेक्टर ने दिलीप उइके को भोपालपटनम जनपद के प्रभारी सीईओ पद से हटाया था। तकरीबन डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके भोपालपटनम जनपद सीईओ के पद पर बने हुए थे। इस बीच वे काफी विवादित भी रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!