Uncategorized

Janjgir Champa: देवरी पिकनिक स्पाट पर फिर हादसा, दो युवक, एक युवती हसदेव नदी के तेज बहाव में बहे

15 अगस्त विज्ञापन


Janjgir Champa: शाम को सभी नदी में नहा रहे थे। इस दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में सरकंडा निवासी युवती स्वर्णा रेखा ठाकुर (30 वर्ष) बहने लगी। उसे बचाने के लिए दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा (28 वर्ष) और अशोकनगर निवासी आशीष भोई (26 वर्ष) नदी में कूद पड़े। लेकिन तेज धार में तीनों ही लापता हो गए।

Publish Date: Sat, 04 Oct 2025 09:23:16 PM (IST)

Updated Date: Sat, 04 Oct 2025 10:39:23 PM (IST)

हसदेव नदी में डूबे युवक व युवती।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर चांपा। देवरी पिकनिक स्पाट में शनिवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। बिलासपुर से पिकनिक मनाने आए पांच दोस्तों में से दो युवक और एक युवती नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गए। इस हादसे के बाद से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

naidunia_image

यह है पूरी घटना

जानकारी के अनुसार बिलासपुर से दो युवक दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा (28 वर्ष) और अशोक नगर निवासी आशीष भोई (26 वर्ष) और दो युवती सरकंडा निवासी युवती स्वर्णा रेखा ठाकुर (30 वर्ष) और मोनिका सिन्हा पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। उन्होंने अपने कॉलेज के दोस्त अर्जुनी अकलतरा निवासी लक्ष्मी शंकर राय को भी देवरी बुलाया। शाम को सभी नदी में नहा रहे थे।

इस दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में सरकंडा निवासी युवती स्वर्णा रेखा ठाकुर (30 वर्ष) बहने लगी। उसे बचाने के लिए दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा (28 वर्ष) और अशोकनगर निवासी आशीष भोई (26 वर्ष) नदी में कूद पड़े। लेकिन तेज धार में तीनों ही लापता हो गए। वहीं लक्ष्मी शंकर राय और माेनिका सिंह सुरक्षित है।

घटना की सूचना मिलते ही पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल डीडीआरएफ को बुलाया गया। देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक तीनों का कोई पता नहीं चल सका थ। हादसे की सूचना मिलने बिलासपुर से स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं उनका रो रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

naidunia_image

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

  • देवरी पिकनिक स्पाट पर इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। अब तक यहां 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सुरक्षा इंतजामों के अभाव और पर्यटकों की लापरवाही लगातार हादसों को जन्म दे रही है।
  • स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को यहां सुरक्षा के ठोस उपाय करने चाहिए या फिर इस खतरनाक स्थल को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए।
  • 14 जुलाई 2024 को लिंगियांडीह, सरकंडा (बिलासपुर) का एक युवक नदी में बहकर मौत के घाट उतर गया था। इसी तरह 20 दिसंबर 2022 को बलौदा क्षेत्र के दो छात्रों की डूबने से मौत हुई थी।
  • 20 अक्टूबर 2024 को कापन निवासी सूरज पटेल और खुशेन्द्र बरेठ नदी में नहाते समय बह गए थे।
  • वहीं 27 दिसंबर 2024 को दीपका से पिकनिक मनाने आए दो युवक अश्वनी सिंह (24) और सुमित सिंह (19) की भी नदी में डूबकर मौत हो गई थी।

न तो प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर पाया और न ही लोग बरत रहे सावधानी

लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद न तो प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर पाया है और न ही लोग सावधानी बरतते हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर भी मांग उठ रही है कि यहां पिकनिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और डीडीआरएफ की टीम लापता तीनों की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!