Uncategorized

बीजापुर में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया: दोनों तरफ से रुक-रुक हो रही गोलीबारी; सर्च ऑपरेशन जारी – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों का एनकाउंटर कर दिया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग अब भी जारी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

.

माओवादियों की मौजूदगी के इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया था। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी बीच शनिवार तड़के नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

सुबह करीब 5 बजे से माओवादियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव मिले हैं। SP जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

सुरक्षा कारणों को देखते हुए, मुठभेड़ का सटीक स्थान और ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या जैसी संवेदनशील जानकारियां फिलहाल साझा नहीं की गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन पूरा होने के बाद मुठभेड़ से जुड़ी जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।

1 महीने पहले दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 3 जवान शहीद हुए थे।

1 महीने पहले मारे गए थे 12 नक्सली

1 महीने पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। इस एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 घायल हो गए थे। DRG, STF, COBRA और CRPF की जॉइंट टीम बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर के वेस्ट बस्तर डिवीजन इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थी।

जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मारे गए। वहीं, एनकाउंटर में बीजापुर DRG के जवान हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शहीद हो गए थे।

18 नवंबर को मारा गया था हिड़मा।

18 नवंबर को मारा गया था हिड़मा।

18 नवंबर को मारा गया था खूंखार नक्सली हिड़मा

देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडरों में शामिल माड़वी हिड़मा छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर 18 नवंबर को मरेडमिल्ली जंगल में एनकाउंटर में मारा गया। जवानों ने हिड़मा की पत्नी राजे उर्फ रजक्का और 4 अन्य नक्सलियों को भी ढेर किया था।

छत्तीसगढ़ में पिछले 2 बड़े नक्सली एनकाउंटर

16 नवंबरः 3 नक्सली मारे गए थे

दरअसल, जवानों को 16 नवंबर 2025 को भेज्जी-चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुख्ता सूचना मिलने पर DRG की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान रविवार सुबह तुमालपाड़ के जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सुबह से दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हुई। इसमें तीन नक्सली मारे गए। जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल से तीनों नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे।

11 नवंबरः 6 नक्सली मारे गए

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में 11 नवंबर को हुए मुठभेड़ में 3 महिला समेत 6 नक्सली मारे गए थे। जिसमें मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चन्ना और दूसरे शीर्ष नक्सल लीडर पापाराव की पत्नी उर्मिला भी शामिल है। लेकिन पापाराव इस बार भी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा।

…………………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद: सभी नक्सलियों के शव बरामद, 4 दिन पहले मोदी-शाह ने स्ट्रैटजी बनाई थी

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम शामिल है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। इस एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 घायल हो गए हैं। बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!