Uncategorized

इस जिले में 30 हाथियों की एंट्री! नाला में डूबने से बेबी एलिफेंट की मौत, दहशत से उड़ी लोगों की नींद… | Baby elephant dies after drowning in a drain

15 अगस्त विज्ञापन


इन दिनों रायगढ़ जिला के जंगल में अलग-अलग कई हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है, जिसको लेकर वन विभाग द्वारा इनकी मुवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के पाकादरहा के आरएफ 1261 के चितवाही जंगल में भी एक 19 हाथी का दल घुम रहा है, जिसमें कई शावक भी होने की जानकारी मिल रही है।

हाथी शावक की मौत

इस दौरान 24 मई को हाथियों का दल चितवाही जंगल में भ्रमण के दौरान नाला में नहा रहे थे, तभी एक शावक हाथी उसमें फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच कर उसके शव को बाहर निकाला गया और पीएम उपरांत उसके शव को दफनाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त शावक करीब 6 माह का था।

यह भी पढ़ें

CG Elephant News: बड़ी संख्या में सड़क पार करते दिखा हाथियों का झुंड, देखकर रोमांचित हुए लोग, देखें VIDEO

छाल रेंज में 30 हाथी कर रहे विचरण

उल्लेखनीय है कि छाल रेंज के ग्राम सिंघीझाप में हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है। इस दल में करीब 30 जंगली हाथी शामिल हैं, जिनमें शावकों की भी बड़ी संख्या है। वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्य दिन-रात हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही आसपास गांव के ग्रामीणों को हिदायत दी जा रही है कि किसी भी कार्य से जंगल न जाएं, क्योंकि इस झुंड में शावक होने के कारण इनकी आक्रमकता बढ़ जाती है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!