इन 6 सड़कों का विस्तार करने 18 करोड़ से अधिक की मंजूरी, CM साय बोले – आवागमन की सुविधा जल्द होने वाली है सुगम | More than 18 crore 46 lakhs approved for expansion of 6 roads

मिली स्वीकृति
राज्य शासन से स्वीकृति कार्यों में वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जिला जशपुर के ग्राम चटकपुर से रेंगारबहार पहुंच मार्ग लम्बाई 2.46 किमी सड़क के निर्माण हेतु 2 करोड़ 89 लाख 86 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
छत्तीसगढ़ के इस जिले में 5 करोड़ से बनेंगी दो सड़कें, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, प्रस्ताव को मिली स्वीकृति…
इन सड़कों के लिए मिली राशि
इसी प्रकार कुनकुरी-औरीजोर-मतलूटोली-पटेलापारा पहुंच मार्ग लंबाई 2.54 किमी सड़क निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़, 1 लाख 95 हजार, एनएच-43 के किमी 540/4 से मयाली डेम तक मार्ग लंबाई 2.28 किमी सड़क निर्माण हेतु 2 करोड़ 85 लाख, 1 हजार, मयाली नेचर कैम्प से मधेश्वर मंदिर तक मार्ग लंबाई 2.20 किमी सड़क निर्माण हेतु 2 करोड़, 71 लाख, 89 हजार, रानीबंध चौक से चिडराटांगर होते हुए पंडरीआमा-उपरकछार मार्ग लंबाई 3.44 किमी सड़क निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़, 29 लाख, 58 हजार और जोकारी से मधेश्वर पहाड़ तक पहुंच मार्ग लंबाई 2.88 किमी सड़क निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़, 68 लाख, 58 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
7 करोड़ 65 लाख से अधिक लागत से बनेगा रोड
जिले में आवागमन की सुविधा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सार्थक पहल से वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जशपुर जिले के दो सड़कों के निर्माण हेतु 7 करोड़, 65 लाख, 41 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
राज्य शासन से स्वीकृति कार्यो में 2 करोड़ 70 लाख 70 हजार लागत् के कांसाबेल विकास खंड के सूजीबहार मैन रोड से सिकरिया पहुंच मार्ग लंबाई 2.00 किमी सड़क, पुल पुलिया सहित एवं 4 करोड़, 94 लाख, 71 हजार रुपए की लागत के स्टेट हाईवे से कछुआकानी मार्ग लंबाई 3.80 किमी सड़क का निर्माण कार्य शामिल हैं।




