Uncategorized

IND W vs SA W Live Score: भारत को छठा झटका, दीप्ति शर्मा 29 रन बनाकर आउट; ऋचा-अरुंधति क्रीज पर

15 अगस्त विज्ञापन


08:30 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका मलाबा ने दिया। उन्होंने दीप्ति शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 29 रन बनाकर आउट हुईं। अब ऋचा घोष का साथ देने अरुंधति रेड्डी आई हैं।

08:17 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका शबनम इस्माइल ने दिया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर को बोल्ड किया। वह 22 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब दीप्ति शर्मा का साथ देने ऋचा घोष आई हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 116 रन है।

08:10 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका नादिन डी क्लार्क ने दिया। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 12 रन बना सकीं। अब हरमनप्रीत का साथ देने दीप्ति शर्मा आई हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 113 रन है।

07:49 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका आयाबोंगा खाका ने दिया। उन्होंने यास्तिका भाटिया को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 13 गेंदों में 15 रन बना सकीं। अब जेमिमा का साथ देने कप्तान हरमनप्रीत कौर आई हैं। 

07:31 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका शबनम इस्माइल ने दिया। उन्होंने शेफाली वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 15 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं। अब यास्तिका भाटिया का साथ देने जेमिमा रोड्रिग्स आई हैं। छह ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 59 रन है।

07:21 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका मारिजन कप ने दिया। उन्होंने स्मृति मंधाना को बोल्ड किया। वह 12 गेंदों में 17 रन बना सकीं। अब शेफाली वर्मा का साथ देने यास्तिका भाटिया आई हैं।

07:01 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

06:39 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

दक्षिण अफ्रीका: एल. वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजन काप, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

06:37 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि आज मिस्ट्री स्पिनर प्रेमा रावत डेब्यू कर रही हैं। उन्हें श्रेयंका पाटिल की जगह मौका मिला है। दरअसल, नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में श्रेयंका चोटिल हो गई थीं।

06:27 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: कैसी रहेगी पिच?

एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि तेज गेंदबाजों को भी यहां अच्छी सहायता मिलती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 190 से 200 रन के बीच रहता है, जिससे एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!