{“_id”:”69cbba82673712569b01871d”,”slug”:”child-locked-in-deep-freezer-innocent-child-tortured-on-suspicion-of-theft-2026-03-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”डीप फ्रिजर में बंद कर दिया बच्चा: चोरी के शक में मासूम पर सितम, चीख-पुकार सुनकर भी न पसीजा; देखें पूरा वीडियो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:55 PM IST
30 मार्च को एक दुकानदार ने चोरी के शक में छह वर्षीय बच्चे को डीप फ्रीजर में बंद किया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डीप फ्रिजर में रोता मासूम – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में एक दुकानदार ने मात्र चोरी के शक में करीब छह वर्षीय मासूम को डीप फ्रीजर में बंद कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्चे को गंदी-गंदी गालियां सुनाते हुए खुद ही इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।