Uncategorized

IFS अतुल गोलछा का नगर में पहला आगमन: कार को जंगल में बदला, छत्तीसगढ़ी रेलापाटा नृत्य के साथ किया स्वागत – Dhamtari News

15 अगस्त विज्ञापन


IFS में 27वां रैंक हासिल करने वाले धमतरी के अतुल गोलछा का नगरी सिहावा में स्वागत।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भारतीय वन सेवा (IFS) में 27वां रैंक हासिल करने वाले अतुल गोलछा का सोमवार को नगरी सिहावा में पहला आगमन हुआ। स्थानीय लोगों ने उनका अनूठे तरीके से स्वागत किया।

.

अतुल के आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल था। उन्होंने सबसे पहले जैन मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए एक रैली निकाली गई। रैली उनके निवास स्थान से होकर ओसवाल भवन पहुंची।

स्वागत को खास बनाने के लिए अतुल की कार को एक अनोखे तरीके से सजाया गया। कार पर डीएफओ लिखा गया और उसे पत्तों से जंगल जैसा बनाया गया। कार में कृत्रिम हिरण और बाघ भी रखे गए। छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार रेलापाटा नृत्य के साथ पूरे नगर का भ्रमण कराया गया।

ओसवाल भवन में आयोजित संबोधन कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षदगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्र के युवा के इस उपलब्धि से लोगों में खुशी की लहर है।

युवा नशा छोड़ पढ़ाई पर फोकस करें

आईएफएस (भारतीय वन सेवा) में चयनित अतुल गोलछा ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है, जो बेहद चिंता का विषय है। अतुल ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और शिक्षा की ओर ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि यदि जीवन में शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए, तो हर युवा न सिर्फ अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है, बल्कि देश की सेवा में भी अहम योगदान दे सकता है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!