Uncategorized

Sudhakar Singh Died: सपा विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ में निधन, उपचुनाव में मंत्री दारा सिंह को हराकर बने थे MLA

15 अगस्त विज्ञापन


मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की।

67 साल की उम्र में सुधाकर सिंह का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी मिली है कि 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट आने के बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह को हार्ट की समस्या थी। 2022 में पेसमेकर लगा था। उन्होंने बताया कि मुख्तार अंसारी के बेटे और सदर विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी के रिसेप्सन में शामिल होने के लिए यह दिल्ली गए थे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!