Uncategorized

Indore Rang Panchami 2026 live: टोरी कॉर्नर से गेर की हुई शुरुआत, टैंकर से डाल रहे रंगीन पानी; देखें तस्वीरें

15 अगस्त विज्ञापन


10:54 AM, 08-Mar-2026

मारल क्लब की गेर

करीब साढ़े 10 बजे टोरी कॉर्नर की गेर से गेर की शुरुआत हुई। इस गेर में बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। यह गेर लोगों पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ी। टैंकरों से पानी व रंगों की जमकर बौछार हुई। कुछ ही देर में यह गेर गोराकुंड चौराहे पर पहुंच गई।

10:50 AM, 08-Mar-2026

टोरी कॉर्नर से निकली मारल क्लब की गेर

10:38 AM, 08-Mar-2026

रंगों से बचने के लिए चश्मे की दुकानों पर भी लगने लगी है भीड़

10:32 AM, 08-Mar-2026

बच्चे आकर्षक रंगों में नजर आए

10:28 AM, 08-Mar-2026

ठंडाई की दुकानों को भी सजाया गया

गेर मार्ग पर आने वाली ठंडाई की दुकानों को भी सजाया गया है। गेर देखने आने वाले लोग ठंडाई का लुफ्त भी लेते है।

10:04 AM, 08-Mar-2026

अस्थाई जेल भी बनाई गई है

गेर में कई बार असामाजिक तत्व पत्थर फेंकेते है या एक दूसरे पर चप्पल-जूते फेंकते है। इससे निपटने के लिए सादी वर्दी मेें पुलिस जवान गेर में शामिल रहेंगे। वे गेर में कानून हाथ में लेने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखेंगे और पकड़े जाने पर उन्हें जेल की हवा भी खाना पड़ेगी। राजवाड़ा पुलिस चौकी और एमजी रोड थाने पर अस्थाई  जेल बनाई गई है।

09:47 AM, 08-Mar-2026

ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर निगम ने बनाया 15 फीट लंबा टैंक

नगर निगम गेर में नया आकर्षण जोड़ने जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर निगम के वर्कशॉप में विशेष ‘युद्धक टैंक’ तैयार किया है। 15 फीट लंबा और 7 फीट चौड़ा यह टैंक निगम के कबाड़ से तैयार किया गया है। करीब 10 लोगों की टीम ने इसे बनाया है। यह टैंक गेर के दौरान लगभग 100 फीट की ऊंचाई तक रंग फेंक सकेगा और इस बार के रंगोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। 

09:45 AM, 08-Mar-2026

राजवाड़ा का माहौल

09:09 AM, 08-Mar-2026

गेर से पहले पोहे-कचोरी की दुकानों पर उमड़ी भीड़

इंदौर के लोग पोहे-कचोरी खाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। भले ही गेर सुबह 10 बजे के बाद निकलेगी, लेकिन शहर में पोहा-कचोरी और जलेबी की दुकानों पर अभी से अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही है।

08:45 AM, 08-Mar-2026

गेर मार्ग पर कड़ी सुरक्षा, 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

गेर के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए गेर मार्ग से लेकर आसपास की इमारतों तक पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत गेर मार्ग पर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं राजवाड़ा पर दंगा नियंत्रक वाहन ‘वज्र’ भी तैनात किया गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!