Uncategorized

Exclusive: गोविंदा के गाने लिखते वक्त इस बात का ध्यान रखते थे समीर अंजान, एक्टर के डाउनफॉल पर कही ये बात

15 अगस्त विज्ञापन


मशहूर गीतकार समीर अंजान ने हाल ही में अमर उजाला के साथ संगीत और बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर खास चर्चा की। इस बीच उन्होंने म्यूजिक के बदलते दौर, फिल्में, पुराने गानों से लेकर जेन जी के आज के जमाने के गानों पर विचार शेयर किए। साथ ही उन्होंने एक्टर गोविंदा को लेकर भी बड़े बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

गोविंदा के लिए कई गाने लिख चुके हैं समीर


समीर अंजान ने अपने करियर में गोविंदा के लिए कई गाने दिए है। उनके कुछ गाने जैसे- ‘यूपी वाला ठुमका लगाओ’, ‘सरकाइलो खटिया जाढ़ा लगे’ काफी पॉपुलर हुए। गोविंदा के साथ काम करने के सवाल पर समीर ने कहा, ‘गोविंदा में यूपी का रंग भरा हुआ था। ये गाना अगर सलमान या शाहरुख को दिया होता, तो बात नहीं बनती। गोविंदा उस मिट्टी से थे, और जब वे परफॉर्म करते हैं, तो पूरा जीकर परफॉर्म करते हैं।

जब मैं गोविंदा के लिए गाना लिखता हूं, तो मेरे दिमाग में उनका एक-एक मूमेंट चलता रहता है, जैसे उनकी बॉडी लेंग्वेज और बात करने का तरीका। बाकी एक्टर्स जैसे सलमान और शाहरुख का रंग है, लेकिन सीमित है। इसीलिए बाकी एक्टर्स के लिए मुझे इतना सोचना नहीं पड़ता है। लेकिन गोविंदा पैदाइशी एक्टर और डांसर हैं।’



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!