अपराध

दुर्ग के कुम्हारी में सेंट्रल GST इंटेलिजेंस का छापा, सितार कंपनी का गुटखा बनाते पकड़ी फैक्ट्री, 2 मशीनें और 30 बोरा गुटखा जब्त

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को छापा मारा। कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री के अंदर सितार कंपनी का गुटखा बनाया जा रहा था। इस दौरान गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली 2 मशीनें और करीब 30 बोरा गुटखा जब्त किया गया है।

GST अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि गुटखा निर्माण और उसकी बिक्री से जुड़े कारोबार में टैक्स संबंधी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। इसके अलावा गोदाम में रखे बाकी सामान और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, अभी अधिकारियों ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम को कुम्हारी के स्टेशन चौक क्षेत्र में अवैध रूप से गुटखा तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रविवार को 10 से 12 सदस्यों की टीम 3 वाहनों में मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने गोदाम के भीतर रखे सामान और गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की जांच की।

इस कार्रवाई के दौरान टीम ने गुटखा बनाने वाली दो मशीनों को जब्त किया। इसके अलावा मौके से करीब 30 बोरा तैयार गुटखा भी बरामद किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब्त सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। हालांकि जब्त सामग्री की वास्तविक कीमत और उस पर लगने वाले टैक्स से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, जिस गोदाम से गुटखा जब्त किया गया है, उसके मालिक का नाम सुरेश गुप्ता बताया जा रहा है। सेंट्रल GST की टीम गोदाम में मौजूद दस्तावेजों और बाकी सामग्री की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई के बाद सेंट्रल GST की टीम जब्त की गई मशीनों और गुटखे को अपने साथ लेकर रायपुर के लिए रवाना हुई। सामग्री की जांच और दस्तावेजों के मिलान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

GST से जुड़ी एक अन्य खबर के अनुसार, रायपुर में 16 साल पहले मर चुके शख्स के नाम पर GST फ्रॉड हुआ, जिसमें ₹142 करोड़ का कारोबार दिखाया गया और ₹24 करोड़ ITC ली गई। अमन अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!