Uncategorized

दुर्ग जिले के इस गांव में वॉशिंग पाउडर की आड़ में बना रहे थे गुटखा, पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया

15 अगस्त विज्ञापन


दुर्ग जिले के कुथरेल गांव में स्थित दो गोदामों में पाटन पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के मुताबिक गोदाम में सितार नाम से अवैध रूप से गुटखा तैयार किया जा रह …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 07:14:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 07:14:23 PM (IST)

HighLights

  1. वॉशिंग पाउडर बनाने के नाम पर लिया था गोदाम
  2. गुटखा बनाने का सामान और पैकिंग सामग्री भी बरामद
  3. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि,दुर्ग। जिले के पाटन ब्लॉक ग्राम कुथरेल स्थित दो गोदामों में पाटन पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के मुताबिक गोदाम में सितार नाम से अवैध रूप से गुटखा तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन मशीनें,बड़ी मात्रा में कच्चा माल,निर्माण से संबंधित सामग्रियां बरामद की हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद प्रकरण में आगे कार्रवाई की जाएगी।

वॉशिंग पाउडर बनाने के नाम पर लिया था गोदाम

कुथरेल स्थित जिस गोदाम में पुलिस ने छापा मारा है, वहां अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उक्त गोदाम में छापा मारा। पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि गोदाम असलम नामक व्यक्ति का है जिसे विरेन्द्र तिवारी ने वॉशिंग पाउडर बनाने के नाम पर लिया है। लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां वॉशिंग पाउडर के बदले जर्दायुक्त गुटखा तैयार किया जा रहा था।

गुटखा बनाने का सामान और पैकिंग सामग्री भी बरामद

पुलिस के मुताबिक एक गोदाम से दो और दूसरे गोदाम से एक मशीन जब्त की गई है। मौके से बड़ी संख्या में गुटखा बनाने का सामान और पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई है। एसडीओ ने बताया कि यहां सितार नाम से गुटखा तैयार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री करीब 10-15 दिन पहले ही चालू हुई है।

पुलिस के मुताबिक यहां तैयार गुटखा कुछ मात्रा में बाजार में भी बेचा जा चुका है। एसडीओपी अनूप लड़का ने बताया कि फिलहाल पूछताछ के लिए 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों के नाम का खुलासा अभी नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद वस्तु स्थिति की जानकारी मिल पाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी पहुंचे

गोदाम में जांच के बाद जर्दायुक्त गुटखा बनाए जाने का मामला सामने आते ही पुलिस ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्पाद का सैंपल जांच के लिए लिया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने दोनों गोदामों को सील कर दिया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!