Uncategorized

घर की महिला पर थी बुरी नजर, मुझे भी अपमानित करता था इसलिए मार दिया, खैरागढ़ के अंधे कत्‍ल में आरोपी का कबूलनामा

15 अगस्त विज्ञापन


26 फरवरी की रात करीब 11 बजे उसने टंगिया से वार कर एवं गला दबाकर हत्या की और घटना को चोरी का रूप देने के लिए घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपित के कब् …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 08:29:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 08:41:04 PM (IST)

खैरागढ़ के मर्डर केस से पर्दा हटा।

HighLights

  1. 26 फरवरी की रात करीब 11 बजे उसने टंगिया से वार कर मारा।
  2. घटना को चोरी का रूप देने के लिए उसने घर में तोड़फोड़ भी की।
  3. पुलिस ने टंगिया, खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए।

नईदुनिया न्यूज, खैरागढ़। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहिरा-गोपालपुर में 27 फरवरी को हुई लेडगूराम वर्मा की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। पुलिस ने आरोपित बिरेंद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मृतक द्वारा बार-बार अपमानित किए जाने और परिवार की महिला के प्रति अनुचित नजर रखने के संदेह से आक्रोशित था।

26 फरवरी की रात करीब 11 बजे उसने टंगिया से वार कर एवं गला दबाकर हत्या की और घटना को चोरी का रूप देने के लिए घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टंगिया, खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए।

naidunia_image

चोरी का रूप देने की कोशिश

  • पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डाग स्क्वाड और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए।
  • ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ के बाद संदेह के दायरे में आए वीरेंद्र कुमार वर्मा को हिरासत में लिया गया।
  • कड़ाई से पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मृतक द्वारा उसे बार-बार अपमानित किया जाता था और परिवार की महिला के प्रति अनुचित नजर रखने का संदेह उसे आक्रोशित कर गया।
  • हत्या के बाद आरोपित ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर की खिड़की तोड़कर आलमारी में तोड़फोड़ की। उसने यह दिखाने की कोशिश की कि यह घटना चोरी का मामला थी।
  • हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल और बरामद साक्ष्यों के आधार पर तुरंत सही निष्कर्ष निकाल लिया।
  • पुलिस प्रशासन एक स्वर में कहा कि किसी भी गंभीर अपराध को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!