Uncategorized

रायगढ़ के चिराइपानी में एक कंपनी के लेबर क्‍वाटर में दीवार गिरी, एक की मौत, दो गर्भवती समेत तीन घायल

15 अगस्त विज्ञापन


बताया जाता है कि महालक्ष्मी कास्टिंग की कमजोर दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर को अपनी चपेट में ऐसे लिया कि वहां रहने वाली दो महिला समेत तीन ल …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 11:14:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 11:33:58 PM (IST)

रायगढ़ में दीवार गिरी।

HighLights

  1. ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार।
  2. एक की मौत, दो गर्भवती समेत तीन घायल रायगढ़ के चिराइपानी में हड़कंप।
  3. मौके पर जेसीबी से मलबा हटाकर जख्मियों को अस्पताल लेकर गई पुलिस।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। आंधी तूफान ने रायगढ़ जिला मुख्यालय से कुछ दूर भयावह मंजर दिखाया है। आंधी-तूफान में महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार अचानक ध्वस्त होकर ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में इस कदर गिरी कि दो महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जबकि एक की मौत हो गई हैं।

हादसे से दोनों प्लांट के अलावे चिराईपानी में सनसनी फैलते ही घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस जेसीबी से मलबा हटाकर तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई है। फिर, भी हालत में तनाव है। भारी भीड़ मौकेपर है।

जिला मुख्यालय रायगढ़ से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर लाखा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव चिराईपानी में आज देर शाम लगभग 7 बजे बूंदाबादी के दौरान उस समय हड़कम्प मच गया, जब महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार एकाएक ओम श्री रूपेश कंपनी में उस जगह जा गिरी, जहां लेबर क्वाटर है।

बताया जाता है कि महालक्ष्मी कास्टिंग की कमजोर दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर को अपनी चपेट में ऐसे लिया कि वहां रहने वाली दो महिला समेत तीन लोग दबकर घायल हो गए।

ग्रामीणों की माने तो महालक्ष्मी कास्टिंग की जो दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी में गिरी, वह काफी कमजोर थी। ऐसा नहीं है कि कंपनी प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं थी, मगर उन्होंने सुधार कार्य कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ली और यही वजह है कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक से यह घटना हुई। वही इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं।

मलबे में दबकर कराह रहे थे जख्मी

ओम श्री रूपेश कंपनी में महालक्ष्मी कॉस्टिंग की दीवार ध्वस्त होने की घटना से सनसनी फैलते ही लेबर क्वाटर में रहने वाले गरीब परिवार मारे दहशत के एकबारगी कांप उठे। हादसे की सूचना दोनों कंपनी प्रबंधनों को मिलते ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। तदुपरांत, आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दीवार के मलबे में दबकर कराह रही 2 महिला सहित 3 आहतों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

नौ माह की गर्भवती महिला हैं गंभीर

बताया जाता है कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से दीवार गिरने की घटना में घायल 2 महिलाओं में एक 9 माह की गर्भवती है और उसके पेट में नन्हा जीव पल रहा है। यही कारण है कि महिला श्रमिक की दशा गंभीर होने से उसके परिजनों में कंपनी के प्रति आक्रोश भी व्याप्त है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!