Uncategorized

दंतेवाड़ा में जादू-टोने के शक में हत्या: घर के आंगन में सोए बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काटा, 2 आरोपी गिरफ्तार – Jagdalpur News

15 अगस्त विज्ञापन



दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घर के आंगन में सोया हुआ था। इसी बीच दो युवक घर पहुंचे और उन्होंने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों क

.

जानकारी के मुताबिक, 15 मई को मारजुम गांव के रहने वाले बोड्डा पोडियामी ने कटेकल्याण थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसने पुलिस को बताया था कि 14 मई की रात मारजूम के जंगलपारा में स्थित अपने घर के आंगन में सो रहा था। पास में ही पिता भी सोए हुए थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे गांव के ही रहने वाले गुड्डी मुचाकी और नंदू मुचाकी घर पहुंच गए।

कुल्हाड़ी से काट डाला

उन्होंने उसके पिता हिड़मा पोड़ियामी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उनके सिर समेत शरीर के अन्य अंगों में वार किया गया। जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। युवक ने पुलिस को बताया कि जादू-टोन के शक में हत्या हुई है। इससे पहले भी इसी बात पर पिता से झगड़ा करते रहते थे।

दोनों को भेजा जेल

वहीं पुलिस ने FIR दर्ज की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं दोनों आरोपियों को गांव से ही पकड़कर लाया गया। जिन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से हत्या में उपयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!