Uncategorized

रायपुर में 3 दुकानों से 7 लाख कैश चोरी: कपड़ा मुंह में बांधकर पहुचे थे चोर;CCTV फुटेज के आधार पर पहचान करने में जुटी पुलिस – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार–रविवार की दरम्यानी रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर गल्लों में रखी 7 लाख रुपए से अधिक की नकदी पर हाथ साफ किया है। पीड़ित कारोबारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मुंह में कपड़ा बांधकर दुकानों में घुसे थे। फिलहाल, पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं, पीड़ित कारोबारियों के नाम शिव कुमार वर्मा और मोहम्मद अमजद बताए गए हैं। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला ? सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लाभांडी निवासी शिव कुमार वर्मा (70) ने बताया कि उनकी पंडरी स्थित “लब-डब” नाम से कपड़े की दुकान है। 31 जनवरी की रात करीब 10 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। 1 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि गल्ले का दराज खुला हुआ था और उसमें रखी बिक्री की रकम करीब 2 लाख 75 हजार रुपए गायब थी। जांच करने पर पता चला कि चोर छप्पर की टिन शेड तोड़कर दुकान के भीतर घुसे थे। नोवा फर्नीचर और डिजाइनर सेनिटेशन और हार्डवेयर दुकान में चोरी इसी तरह पास ही स्थित “नोवा फर्नीचर” दुकान के छप्पर को तोड़कर चोरों ने गल्ले में रखे करीब 1 लाख 40 हजार रुपए चोरी कर लिए। वहीं तीसरी वारदात “डिजाइनर सेनिटेशन और हार्डवेयर” दुकान में हुई, जहां छप्पर तोड़कर घुसे चोर करीब 2 लाख 85 हजार रुपए नकद ले उड़े। तीनों दुकानों से कुल करीब 7 लाख रुपए की नकदी चोरी होने की बात सामने आई है। मुंह में कपड़ा बांधकर घुसे थे चोर पीड़ित कारोबारियों की शिकायत पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। कैमरों की रिकॉर्डिंग में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी मुंह में कपड़ा बांधकर दुकानों में घुसे, वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने दुकान संचालकों के साथ ही दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए हैं। अब पढ़े पुलिस ने क्या कहा पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने दैनिक भास्कर को बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कारोबारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!