Uncategorized

Chhattisgarh budget 2026: सीएम साय बोले- बजट समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए, सदन में चला सवालों और जवाबों का दौर

15 अगस्त विज्ञापन


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। मुख्यमंत्री श्विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत हो रहे बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कांग्रेस विधायक भोलाराम साहू ने सीएम साय से सवाल किया

प्रश्नकाल के दौरान सदन में कांग्रेस विधायक भोलाराम साहू ने सीएम साय से सवाल किया, जल संसाधन विभाग के किन किन कार्यों को बजट में सम्मिलित किया गया? इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2024 -25 के 16 कार्य सम्मिलित थे, जिसमें 1 कार्य को 13 अगस्त 2025 को स्वीकृति मिली।

जल संसाधन विभाग के कार्यों का मांगा ब्योरा

पाइप लाइन का जो काम था उसे पूरा किया गया है। इस काम में 24.51 करोड़ लाख खर्च हुआ। प्रश्नकाल मे विधायक भोला राम साहू ने खुज्जी विधानसभा से जुड़े जल संसाधन विभाग के कार्यों का मांगा ब्योरा। 15 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। भोला राम साहू ने पूछा कि बचे हुए शेष काम कब तक पूरा होंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समय सीमा बता पाना संभव नहीं है, जल्द ही पूरा हो जाएगा।

मोबाइल टावर की स्थापना से संबंधित सवाल उठाया

विधायक सुशांत शुक्ला ने बिलासपुर जिले में मोबाइल टावर की स्थापना से संबंधित सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भवनों में टावरों के उपयुक्तता की जांच किए बिना ही टावर स्थापित कर दिया गया है। क्या जांच कराकर गलत पाया गया तो इसे रद्द करेंगे?

इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि टावर अगर भवन की उपयुक्तता को जांच के बिना लगाए गए होंगे तो आप लिख कर दे दीजिए परीक्षण करा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल टावर के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित right of way पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाते हैं।

एक साल में 6,898 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु

भाजपा विधायक सुनील सोनी के सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बीते एक साल में 6,898 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु हुई। 6,898 का आंकड़ा रायपुर जिले का नहीं, पूरे प्रदेश का है। रायपुर जिले में 621 मौतें हुई हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातर कदम उठाए जा रहे हैं। राजधानी रायपुर में यातायात बेहतर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Budget 2026- 27: विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल ने कहा- ‘राज्य में विकास की असीम संभावना’

भाजपा विधायक ने सदन में परिवहन मंत्री को घेरा

भाजपा विधायक सुनील सोनी ने सदन में परिवहन मंत्री को घेरते हुए कहा, राजधानी में कितनी सिटी बसें चल रही हैं? सस्ता परिवहन राजधानीवासियों को क्यों मिल रहा है? परिवहन मंत्री केदार कश्यप जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि जानकारी लेके उपलब्ध कराऊंगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!