Uncategorized
इस गांव के वर्षों से नहीं बनी पक्की सड़क व पुल-पुलिया | Badgaon Sambalpur Route

बड़गांव के सरपंच सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे आवेदन में बताया था कि बड़गांव, खड़ेनाडीह, देवरी, खरथुली, कुम्हालोरी सहित कई गांवों के लोग तहसील मुख्यालय डौंडीलोहारा और राजनांदगांव आने-जाने के लिए बड़गांव-संबलपुर मार्ग का उपयोग करते हैं। वर्तमान में 5 किमी का हिस्सा कच्चा है। बरसात के दिनों में यह मार्ग परेशानी का कारण बन जाता है। ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में पूर्व सांसद को भी आवेदन दिया गया था, जिन्होंने दो वर्ष के भीतर कार्य स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन छह वर्ष के बाद भी सड़क और उच्च स्तरीय पुल-पुलिया निर्माण शुरू नहीं हो पाया।
15 अगस्त विज्ञापन



