Uncategorized

प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा आज: मुंगेली के 7 केंद्रों में 2534 परीक्षार्थी होंगे शामिल; व्यापम की गाइडलाइन का पालन करना जरुरी – Mungeli News

15 अगस्त विज्ञापन



छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा प्रयोगशाला परिचालक (चतुर्थ श्रेणी) के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक चलेगी।

.

कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मुंगेली जिले के 7 परीक्षा केंद्रों में 2534 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्र डॉ. जे.पी. मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय एस.एन.जी महाविद्यालय, बी.आर.साव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जेसीज पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाउपारा में स्थापित किए गए हैं।

व्यापम ने जारी किया गाइडलाइन

व्यापम द्वारा परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को इनका पालन जरुरी है।

  1. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। साथ ही हाथों से भी तलाशी ली जाएगी।
  2. परीक्षार्थियों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र में कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। इससे प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच समय पर हो सकेगी।
  3. परीक्षा के दौरान हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े और चप्पल पहनना अनिवार्य है।
  4. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित है।
  5. घड़ी, पर्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संचार के साधन, स्कार्फ, पाउच, बेल्ट और टोपी आदि लाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।
  6. परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र जैसा कोई मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!