Uncategorized
Cricket News…. भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकट ब्लैक करने के पीछे बड़ा रैकेट

ऑनलाइन माध्यम से एक आईडी पर चार टिकट बुक हुए। ब्रोकरों द्वारा ज्यादातर टिकट बुक करने के कारण कई फैंस को टिकट नहीं मिले। इसके चलते फैंस टिकट के जुगाड़ में लग गए। इसी का फायदा उठाकर ब्रोकरों ने इसे दोगुने दामों में बेचना शुरू कर दिया। बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में ऑफलाइन टिकटों के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला, उनसे दलालों ने संपर्क किया। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी टिकट बेचने के लिए संपर्क किया गया।
15 अगस्त विज्ञापन



