Uncategorized

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब, दो गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया न्यूज, सांकरा निको। चरोदा के आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में अकोली के दीवान दंपती के खाते से आठ लाख, सत्तर हजार रुपये गायब होने की शिकायत आई थी।

इसके बाद अन्य खाताधारक भी अपने खातों की जांच करने लगे, जिसके परिणाम स्वरूप सिलतरा के वर्मा दंपती के खाते से 40 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया। इन दोनों मामलों में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर एक अस्थाई बैंक कर्मी सहित दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बैंक कर्मचारी भी गिरफ्तार

धरसींवा पुलिस ने ग्राहकों की राशि गबन करने वाले बैंक कर्मचारी दुर्गेश शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने अस्थाई बैंक कर्मी राजा खूंटे को चालीस लाख रुपये के गबन के मामले में गिरफ्तार किया था।

फिक्स डिपॉजिट के लिए ब्लैंक चेक लिए थे

राजा खूंटे ने बताया कि उसने खाताधारक नरेंद्र वर्मा से फिक्स डिपॉजिट के लिए ब्लैंक चेक लिए थे, जिनका दुरुपयोग कर उसने कुल 40 लाख रुपये निकाल लिए। जब वर्मा ने पैसे की आवश्यकता होने पर फिक्स डिपॉजिट तोड़ने के लिए संपर्क किया, तब उसे पता चला कि राशि गायब है।

इस मामले में पुलिस ने वर्मा और उनकी पत्नी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि राजा खूंटे ने ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर राशि निकाली।

यह भी पढ़ें- गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, खाते से निकल गए 1.18 लाख रुपये, रिटायर्ड टीचर के साथ हुई ठगी

अन्य खाताधारक भी अपने खातों की जांच करने लगे

पहला मामला दीवान दंपती का था, जब उन्होंने इलाज के लिए बैंक जाकर देखा कि उनके खाते से आठ लाख सत्तर हजार रुपये गायब हैं। इस मामले की जानकारी मिलने पर अन्य खाताधारक भी अपने खातों की जांच करने लगे। बैंक कर्मी दुर्गेश शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!