Uncategorized

छत्‍तीसगढ़ में हादसा: NTPC में बायलर के पास मेंटेनेंस के दौरान भारी कूपर गिरा, 1 की मौत, 4 गंभीर

15 अगस्त विज्ञापन


बिलासपुर के सीपत में स्थित एनटीपीसी में मेंटेनेंस के दौरान एक भारी कूपर गिर गया। जिसके नीचे 5 श्रमिक दब गए। उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाते समय एक श्रमिक की रास्ते में मौत हो गई, वहीं 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

By Roman Tiwari

Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 03:08:03 PM (IST)

Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 04:57:50 PM (IST)

एनटीपीसी सीपट में हादसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: जिले के सीपत एनटीपीसी में बुधवार की दोपहर एक भयानक हादसा हो गया है। इसमें एक श्रमिक की मौत हो गई और 4 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार एनटीपीसी में बायलर के पास मेंटेनेंस के दौरान भारी भरकम कूपर गिर गया। इसमें पांच श्रमिक दब गए। वहां मौजूद श्रमिकों ने किसी तरह भारी कूपर के नीचे दबे श्रमिकों को निकाला। इनमें से दो को सिम्स रेफर किया गया। वहीं, तीन का एनटीपीसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक श्रमिक की सिम्स लाते समय रास्ते में मौत हो गई।

naidunia_image

हादसे की सूचना पर सीपत पुलिस की टीम और डीएसपी सिद्धार्थ बघेल मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। यह हादसा कैसे हुआ, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है। हालांकि हादसे के कारणों की जांच जारी है।

डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि सीपत एनटीपीसी में कूपर गिरने से कुछ लोगों के दबने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। तब तक कूपर में दबे पांच लोगों को निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था।

naidunia_image

पूछताछ में पता चला है बायरल के पास श्रमिक काम कर रहे थे। करीब 25 फीट लंबा उपर प्लेटफार्म पर रखा गया था। अचानक प्लेटफार्म टूटने से नीचे काम कर रहे पांच श्रमिकों के ऊपर कूपर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कूपर हटाकर श्रमिकों को निकाला।

यह भी पढ़ें: पान ठेला वाले भी स्कूल खोल सकते हैं क्या… आखिर क्यों हाई कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

एक श्रमिक की मौत, दो का इलाज जारी

एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से तत्काल श्रमिकों को अस्पताल भेजा गया। दो श्रमिक का एनटीपीसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। तीन श्रमिकों को इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया। रास्ते में पोड़ी निवासी श्रमिक श्याम साहू की मौत हो गई। उसके शव को सिम्स लाया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रताप कंवर और संत कुमार को अपोलो में भर्ती कराया गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!