Uncategorized

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, मार्च की शुरुआत में चढ़ेगा पारा

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। फरवरी के अंतिम दिनों के साथ ही दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसी प्रणाली से जुड़ी एक द्रोणिका विदर्भ तक फैली हुई है, जो मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग से होकर लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश में फिलहाल शुष्क मौसम बने रहने के आसार हैं।

हालांकि निम्न स्तर पर बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवेश जारी है, जिसके चलते आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इससे तापमान में अचानक बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है, बल्कि दिन और रात दोनों के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 

रविवार को रायपुर में मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में धूप तेज रह सकती है, जबकि सुबह और देर शाम हल्की ठंडक बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में तापमान धीरे-धीरे सामान्य से ऊपर जा सकता है, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर और स्पष्ट दिखने लगेगा।

शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस माना क्षेत्र, रायपुर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। दिन में हल्की गर्मी का एहसास तो रात में हल्की ठंड बनी हुई है, लेकिन अब इसमें भी धीरे-धीरे बदलाव की संभावना है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!