Uncategorized

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा नेता के घर को पेट्रोल डालकर आग के हवाले करने की कोशिश, बाल-बाल बचा परिवार

15 अगस्त विज्ञापन


मंगली बाजार क्षेत्र में मंगलवार देर रात आगजनी की घटना सामने आई। अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा नेता और पेशे से वकील आशुतोष मिश्रा के घर के दरवाजे पर पेट्रोल …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 05 Mar 2026 07:58:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Mar 2026 08:07:03 PM (IST)

पेट्रोल डालकर आग के हवाले करने की कोशिश

HighLights

  1. मंगली बाजार में भाजपा नेता व वकील के घर के दरवाजे पर आगजनी
  2. अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
  3. परिवार के जागने से टला बड़ा हादसा, दरवाजा और चौखट जलकर खाक

नईदुनिया न्यूज, गौरेला। मंगली बाजार क्षेत्र में मंगलवार देर रात आगजनी की घटना सामने आई। अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा नेता और पेशे से वकील आशुतोष मिश्रा के घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घर में धुआं फैलने से परिवार के लोग जाग गए और पानी डालकर आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

शोर मचाकर लोगों को बुलाया

मंगली बाजार में रहने वाले भाजपा नेता एवं अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा के घर के मुख्य दरवाजे पर देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्यों को घटना की भनक लगी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

आग से घर का दरवाजा, चौखट और पर्दा जलकर खाक हो गया। घटना में भाजपा नेता और उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। घर के लोगों ने बताया कि पास के ही कमरे में एक बाइक भी खड़ी थी। आग बाइक तक पहुंच जाती तो उसके पेट्रोल से आग फैलने का खतरा बढ़ सकता था।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच

घटना के बाद परिवार के लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें एक व्यक्ति पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घर के चबूतरे में पत्थर के नीचे एक धमकी भरा पत्र मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

वकील के परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश

आरोपी ने वकील आशुतोष मिश्रा के परिवार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि आग लगते ही घर के लोग जाग गए और तुरंत दरवाजे में लगी आग बुझा दी। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घर से उठती आग की लपटें और शोर सुनकर इलाके के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- रायपुर में युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!