Chhattisgarh Weather: प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 3 डिग्री तक लुढ़का पारा, इन इलाकों में अंधड़ के साथ होगी बारिश | Chhattisgarh Weather: There is a possibility of rain with thunderstorms in these areas

Chhattisgarh Weather: प्रदेशभर में छाए रहे बादल
कुछ स्थानों पर अंधड़ चल सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। राजधानी में गुरुवार को कहीं-कहीं बौछारें पड़ीं। इससे पारा लुढ़ककर 34 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से साढ़े 4 डिग्री कम है। वहीं रात का तापमान बढ़कर 25.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक कम हो गया। प्रदेशभर में बादल छाए रहे।
Chhattisgarh Weather: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज छाए रहेंगे बादल, इन इलाकों में अंधड़ के साथ होगी बारिश
पारा 40 डिग्री पहुंचने की संभावना कम
इसका असर ये हुआ कि पारा लुढ़कता चला गया। जगदलपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां पारा 36.6 डिग्री पर रहा। शाम को रायपुर समेत कई इलाकों में तेज हवा चली। ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। यह बदलाव शुक्रवार तक जारी रहेगा। शनिवार को कहीं-कहीं पर हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि अगले तीन-चार दिनों में पारा 40 डिग्री पहुंचने की संभावना कम है। यानी लोगों को लू की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।
फसलों में लग रहे कीड़े
Chhattisgarh Weather: बादल व बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बादल छाने से ही टमाटर पक जाता है। इससे किसानों को बाजार में कम रेट मिलता है। आम लोगों को भी सस्ता टमाटर मिलता है। बाकी सब्जी की फसल में कीड़े लग जाते हैं। यही नहीं सब्जी की फसल की क्वालिटी भी गिरती है।



